ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। अभी तक टीम इंडिया ने तीन मैच खेले है और तीनों में ही जात हासिल की है। पहले ऑस्ट्रेलिया फिर अफ्गानिस्तान और पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने हर मोर्चे पर कमाल का प्रदर्शन किया है गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक भारतीय खिलाड़ी छाए हुए है।
पिछले दो मैचों में बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह कमाल का प्रदर्शन किया है। जिसका फायदा इन दोनों खिलाड़ियों को प्वाइंट्स टेबल में मिला है। दोनों खिलाड़ियों ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है।
टॉप बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट में रोहित-बुमराह का जलवा
विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन का फायदा रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को प्वाइंट्स टेबल में मिला है। पाकिस्तान को हराने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने प्वाइंट्स टेबल में छलांग लगाई है। जहां 217 रनों के साथ कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप 2023 के टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए है तो वहीं गेंदबाजों की लिस्ट में 8 विकेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए है।
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 86 रनों की पारी खेली थी। तो वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट हासिल किए थे। बुमराह के अलावा भारतीय स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव 5-5 विकेट के साथ लिस्ट में ज्यादा पीछे नहीं है।
ये भी पढ़ें:- ENG vs AFG: अफगानिस्तान के लिए जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, देखें Playing 11
बात अगर रोहित शर्मा की करें तो, पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिटमैन एकदम से फ्लॉप साबित हुए थे और शून्य पर ही आउट हो गए थे, लेकिन बाद के दो मैचों रोहित का रौद्र रूप देखने को मिला है। जिसको दर्शक मिस कर रहे थे। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने शानदार शतक लगाते हुए 131 रनों की पारी खेली थी।
इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के बल्ले से ताबड़तोड़ 86 रन निकले थे। वहीं जसप्रीत बुमराह ने पहले मैच में 2 विकेट, दूसरे मैच में अफ्गानिस्तान के खिलाफ 4 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट लिए है। अब टीम इंडिया का अगला मैच बांग्लादेश के साथ होगा। इस मैच में भी फैंस को भारतीय टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
22 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
40 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines