ODI World Cup 2023: अमिताभ बच्चन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रजनीकांत को वर्ल्ड कप 2023 के लिए गोल्डन टिकट दिया है। मंगलवार, 19 सितंबर को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को गोल्डेन टिकट भेंट किया। इससे पहले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट मिला है।
किसे मिलता है गोल्डन टिकट?
दरअसल, गोल्डन टिकट एक तरह का वीआईपी पास होता है, जो कुछ नामी लोगों को दिया जाता है। गोल्डन टिकट मिलने के बाद लोगों को वर्ल्ड कप के मैच देखने के लिए स्टेडियम में किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता है। यानी हम ये कहें कि गोल्डन टिकट के बाद लोग फ्री में मैच देख सकेंगे। इसके साथ ही गोल्डन टिकट वाले लोगों को फ्री एंट्री के साथ ही कई अन्य वीआईपी सुविधाएं भी मिलती हैं।
वर्ल्ड कप के लिए इस दिन से शुरू होगा मैच
आपको बता दें कि, वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाला है। पहला मुकाबला इंगलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। बीसीसीआई ने पहले ही वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः राहुल द्रविड़ के सपोर्ट में उतरे संजय मांजरेकर, कहा- मैच हारने पर कोच को निशाना बनाना गलत
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम (ODI World Cup 2023 Team India Squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।
विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से वनडे खेलेगी टीम इंडिया
वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। सीरीज के सभी मैच 22 सितंबर से 27 सितंबर तक खेली जाएगी। पहले दो वनडे के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। पहले दो मुकाबले में रोहित की जगह केएल राहुल कप्तानी करेंगे। अंतिम मुकाबले में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे।
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
13 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines