ODI World Cup 2023 Qualifier: वनडे विश्वकप 2023 का आयोजन इस बार भारत में होना है। इस बडे़ टूर्नामेंट से पहले क्वलिफायर्स मुकाबले खेले जाने हैं। क्वलिफायर्स में कुल 10 टीमें हिस्सी ले रही हैं। इन्हीं में से एक टीम नीदरलैंड्स (Netherlands) ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें कई स्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है।
वनडे विश्वकप 2023 से पहले क्वालिफायर्स के लिए घोषित की गई टीम में नीदरलैंड्स के कई दिग्गज खिलाड़ी नहीं हैं। कॉलिन अकरमैन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरेन और रॉल्फ वैन डर मर्व का नाम इस टीम में नहीं है। ये सभी खिलाड़ी काउंटी प्रतिबद्धताओं के चलते इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। तेज गेंदबाज ब्रैंडन ग्लोवर और टिम वैन डर गुगटेन भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: ये 2 युवा खिलाड़ी बनेंगे टीम इंडिया के अगले स्टार, रोहित शर्मा ने बताए नाम
2 टीमों के स्थान खाली हैं
दरअसल, आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2023) का आयोजन भारत में होना है। 8 टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। 2 स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालीफायर (World Cup Qualifier 2023) के मुकाबले खेले जायेंगे, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
https://twitter.com/KNCBcricket/status/1661332083283771394?s=20
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
क्वालिफायर मुकाबलों के लिए घोषित की गई टीम में काउंटी क्रिकेट में डरहम के लिए दो साल का करार कर चुके बस डी लेड का नाम है। उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कहा था। लोगन वैन बीक, क्लेटन फ्लॉयड और साकिब जुल्फिकार की भी टीम में वापसी हुई है, जबकि 19 वर्षीय माइकल लेविट को पहली बार मौका मिला है।
https://twitter.com/KNCBcricket/status/1661079710783225864?s=20
कब-कब हैं नीदरलैंड के मैच
दरअसल, नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप क्वालीफायर में ग्रुप ए में मौजूद है। ये टीम अपना पहला मैच मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 जून को खेलेगी। इसके अलावा 22, 24 और 26 जून को टीम के मुकाबले क्रमशः यूएसए, नेपाल और वेस्टइंडीज के साथ होंगे। ग्रुप ए और बी में टॉप 3 में रहने वाले टीम आगामी सुपर 6 में क्वालीफाई करेंगी, जहा टॉप 2 टीमों का रास्ता फाइनल और वर्ल्ड कप के लिए खुलेगा। ग्रुप बी में श्रीलंका आयरलैंड स्कॉटलैंड, ओमान और यूएई मौजूद हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: जब फूट-फूट कर रोए थे एमएस धोनी, हरभजन सिंह ने किया खुलासा
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफायर के नीदरलैंड टीम
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), मैक्स ओ’दौद, लोगन वैन बीक, विक्रमजीत सिंह, आर्यन दत्त, विवियन किंग्मा, बस डी लीड, नोआह क्रोस, रेयान क्लेन, तेजा निदामानुरु, वेस्ले बर्रेसी, शारिज अहमद, क्लेटन फ्लॉयड, माइकल लेविट, साकिब जुल्फिकार।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
28 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
44 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines