ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत का वीजा मिल चुका है। कई दिनों से पाकिस्तान तो वीजा नहीं मिलना बड़ा सवाल बना हुआ था, लेकिन आज यानी 25 सितंबर को वीजा मिल चुका है। पाकिस्तानी टीम को 27 अगस्त को वर्ल्ड कप के लिए हैदराबाद पहुंचना है। ऐसे में टीम के पास अब भारत आने के लिए सिर्फ दो ही दिन का समय बचा हुआ है। भारत ने पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान को भी वीजा दे दिया है। ऐसे में दोनों ही टीमें कभी भी भारत पहुंच सकती है।
बाबर को करना पड़ा प्लान में बदलाव
पाकिस्तान को वीजा नहीं मिलने के कारण पीसीबी ने इसकी शिकायत आईसीसी से की थी। पीसीबी ने कहा था कि वर्ल्ड कप के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, लेकिन अभी तक पाकिस्तान को वीजा नहीं दिया गया है। इससे पाकिस्तान की प्रैक्टिस प्रभावित हो सकती है। इसलिए जल्दी से जल्दी पाकिस्तान को भारत से वीजा दिलाई जाए। इस शिकायत के बाद आज यानी सोमवार को पाकिस्तान को वीजा मिल चुका है। देरी से वीजा मिलने के कारण बाबर आजम को अपनी प्लानिंग में भी बदलाव करने पड़े हैं। बाबर ने 22 सितंबर को ही दुबई जाने का प्लान किया था, फिर वहीं से भारत के लिए उड़ान भरता, लेकिन वीजा मिलने में देरी के कारण बाबर का यह प्लान फेल हो गया और दुबई जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- CPL जीतने के बाद फूट-फूट कर रोने लगे ‘इमरान ताहिर’, कैमरे के सामने दर्द किया बयां, देखें वीडियो
14 अक्टूबर को भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान को 27 अगस्त को हैदराबाद पहुंचना है। इस दिन उन्हें अपना पहला प्रैक्टिस मुकाबला खेलना है। वहीं, इस वर्ल्ड कप पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 6 सितंबर को नीदरलैंड के साथ खेलने वाला है। इन सभी के अलावा जिस मुकाबले पर दुनियाभर की नजर होगी वो है भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला। यह मैच 14 अक्टूबर को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
20 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines