नई दिल्ली: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच खींचतान जारी है। हाल ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी ने बयान देते हुए कहा था कि यदि भारत उनके प्रस्ताव को खारिज करता है या फिर एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान से छिनती है तो वह वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को इंडिया नहीं भेजेगा, लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
पीसीबी ने आईसीसी से की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से पुष्टि की है कि पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करेगी। पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया ने पीसीबी के इस फैसले को ‘100% सच’ बताया।
27 मई को वनडे वर्ल्ड कप पर फैसला होने की उम्मीद
इस बीच ये भी सामने आया है कि 27 मई को होने वाली बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में विश्व कप 2023 पर आधिकारिक फैसला होने की उम्मीद है। इस दिन वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल और वेन्यू के बारे में भी पता चलने की उम्मीद है।
अहमदाबाद में हो सकता है IND vs PAK मैच
रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर को खत्म होने की संभावना है। बीसीसीआई ने इसके लिए 12 शहरों को चुना है। ओपनर और फाइनल अहमदाबाद में आयोजित की जा सकती है। अपनी 1 लाख से अधिक क्षमता के कारण BCCI अहमदाबाद में IND बनाम PAK मैच आयोजित करा सकता है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
41 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
45 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines