ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने जिस तरह की शुरुआत की थी वो उसको बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच जीतकर पाक टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, जिसके बाद टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब पाक टीम टॉप-4 से भी बाहर हो चुकी हैं और यहां से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की राह भी काफी मुश्किल हो गई है। लेकिन अभी बाबर आजम की टीम पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हो पाई है।
ऐसे बन सकती है बात
पाकिस्तान की टीम 2 जीत और तीन हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान के अभी चार लीग मैच बचे है। इन मैचों में पाक को साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के साथ भिड़ना है और पाक को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये सभी चार मैच जीतने होंगे।
इसके अलावा पाक टीम की बात इन मैचों को जीतकर नहीं बनने वाली है उनको बाकि तीन टीमों के 14 प्वाइंट्स तक न पहुंचने की भी कामना करनी पड़ेगी। अगर ऐसा होता है तो पाक टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है जो इतना भी आसान नहीं है। इतना ही नहीं पाक टीम के लिए नेट रनरेट भी अहम भूमिका अदा करेगा।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: अफगानिस्तान से मिली हार पर भड़के वसीम अकरम… ‘इनके सिर नीचे झुक जाएंगे’
टूर्नामेंट में इन टीमों से हारी पाक टीम
पाकिस्तान टीम ने इस टूर्नामेंट में शुरुआती दो मैच जीतकर अच्छी लय हासिल की थी। पहले दो मैचों में पाक ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। इसके बाद पाक टीम का हार का सिलसिला शुरू हुआ। पाक को पहले भारत ने हराया और फिर ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के हाथों मात मिली है। इस टूर्नामेंट में टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग काफी खराब रही है। तेज गेंदबाजी जो पाक टीम की ताकत मानी जाती है इस टूर्नामेंट में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई है। अब आगे के मुकाबलों के लिए पाक टीम को इन पर ध्यान देना होगा।
संबंधित खबरें
CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 mins agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
43 mins agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
52 mins agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 hr agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
1 hr agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
2 hrs agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
3 hrs agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines