ODI World Cup 2023: भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए सभी टीमों ने जहां तैयारी शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान लगातार अपना रुख बदल रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी ने अनोखा बयान दिया है और बीसीसीआई और आईसीसी के सामने नई शर्त रख दी है।
पाकिस्तान के खेल मंत्री की परेशानी एशिया कप को लेकर है जिसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जा रहा है। एशिया कप के लिए भारत ने पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था जिसके बाद एसीसी ने इसे पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों में संयुक्त रुप से आयोजित कराने का फैसला किया। इसके तहत भारत अपने सारे मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। ऐसे में एहसान मजारी ने विश्वकप में भी इसी फॉर्मूले पर अपनाने की मांग की है।
विश्वकप में न्यूट्रल वेन्यू पर होने चाहिए मैच- एहसान मजारी
इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में एहसान मजारी ने कहा है कि – ‘यह मेरी निजी राय है। चूंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) मेरे मंत्रालय के अंतर्गत आता है, यदि भारत अपने एशिया कप मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की मांग करता है, तो हम भी भारत में अपने विश्व कप मैचों के लिए भी यही मांग करेंगे।’ मजारी का यह बयान तब आया है जब शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को भारत भेजने के फैसले से पहले हर तरह के निरीक्षण के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की थी।
प्रधानमंत्री लेंगे अंतिम फैसला- एहसान मजारी
पाकिस्तान के खेल मंत्री ने आगे पीएम द्वारा गठित की गई कमेटी के बारे में चर्चा की और कहा कि ‘समिति की अध्यक्षता विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी करेंगे और मैं उन 11 मंत्रियों में से हूं जो इसका हिस्सा हैं। हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और अपनी सिफारिशें पीएम को देंगे, जो पीसीबी के संरक्षक प्रमुख भी हैं। प्रधानमंत्री अंतिम निर्णय लेंगे।’
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
5 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
9 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
53 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
55 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines