नई दिल्ली: भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की टीमें कमर कस चुकी हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मिस्बाह उल हक का मानना है कि बाबर आजम की टीम के भारत में आईसीसी विश्व कप जीतने की प्रबल संभावना है। मिस्बाह ने शनिवार को लाहौर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान टीम प्रबंधन को इस मेगा इवेंट के लिए अभी से योजना बनानी शुरू कर देनी चाहिए।
तीन बल्लेबाज शीर्ष आईसीसी रैंकिंग में, गेंदबाजी के अच्छे विकल्प
ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी विश्व कप 2015 में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने वाले मिस्बाह ने कहा- “पाकिस्तान के पास इस साल भारत में विश्व कप जीतने का एक मजबूत मौका है। हमारे तीन बल्लेबाज शीर्ष आईसीसी रैंकिंग में हैं। हमारे पास गेंदबाजी के अच्छे विकल्प हैं। बस सही समय पर सही योजना बनाने की जरूरत है। एक प्रतिस्पर्धी टीम का चयन करें और विश्व कप में मजबूती से अपना रास्ता बनाएं।”
1992 में जीता था आखिरी वर्ल्ड कप
पाकिस्तान ने आखिरी बार 1992 में इमरान खान की कप्तानी में 50 ओवर के प्रारूप का विश्व कप जीता था। टीम ने 25 मार्च 1992 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। मिस्बाह को भी लगता है कि अच्छी बल्लेबाजी से भारत में जीत मिल सकती है। उन्होंने कहा- “बल्लेबाज भारतीय विकेटों का पूरा फायदा उठाते हैं। हमारे बल्लेबाजों को विश्व कप में जाने से पहले कड़ी मेहनत करने और ठोस योजना बनाने की जरूरत है। हमें अपनी टीम के लिए और अधिक एकदिवसीय मैचों का आयोजन करने की जरूरत है। मैच अभ्यास से हमारे खिलाड़ियों को बड़े आयोजन से पहले लय में आने में मदद मिलेगी।”
पाकिस्तान के वर्ल्ड कप खेलने पर संशय
पाकिस्तान के वर्ल्ड कप के लिए इंडिया की यात्रा करने पर संशय बना हुआ है। एशिया कप पर बढ़ रहे गतिरोध के बाद पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा है कि यदि पाकिस्तान का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता या फिर मेजबानी छीनी जाती है तो शायद पाकिस्तान सरकार वर्ल्ड कप के लिए इंडिया जाने की इजाजत न दे। पीसीबी ने एशिया कप को लेकर हाइब्रिड मॉडल पेश किया है। जहां भारत अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगा जबकि अन्य सभी मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे। एक अन्य विकल्प में पहले चरण में ग्रुप चरण के चार मैच पाकिस्तान में होंगे जबकि दूसरे चरण में भारतीय टीम के मैच और उसके बाद फाइनल सहित अगले चरण के मैच तटस्थ स्थान पर खेले जाएंगे।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines