ODI World Cup 2023 PAK vs AFG: विश्व कप 2023 में आज चेपॉक के मैदान पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाने वाला है। भले ही अफगानिस्तान आज तक पाक से कभी नहीं जीता हो लेकिन पाकिस्तान को इस टीम से बचकर रहना होगा और हल्के में लेने की भूल तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहेगा। अफगानिस्तान के पास बेस्ट स्पिनर्स है जो अकेले दम पर मैच का रूख बदल सकते हैं। ऐसे में आज अगर पाक बल्लेबाजों अफगान टीम के स्पिनर्स के सामने जरा भी गलती की तो टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा सकता है।
राशिद-मुजीब से रहना होगा सावधान
इस विश्व कप में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। विश्व कप में पहली बार इंग्लैंड को हराने में अफगानिस्तान के स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में अफगान स्पिनरों ने मिलकर 8 विकेट अपने नाम किए थे।
इस मैच में राशिद खान 3, मुजीब 3 और नबी ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में आज पाकिस्तानी बल्लेबाजों को इनको थोड़ा संभालकर खेलना होगा। चेपॉक की पिच वैसे भी स्पिन फ्रैंडली मानी जाती है ऐसे में क्यास लगाए जा रहे है कि, पाकिस्तान के खिलाफ आज अफगानिस्तान वनडे में अपनी पहली जीत हासिल कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: आखिर रोहित क्यों बोले ‘आधा काम हो गया’..मैच जीत के बाद आई प्रतिक्रिया
पाक की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में पाक टीम ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया था। टीम ने अपने उपकप्तान शादाब खान को ही इस मैच से बाहर कर दिया था और उनकी जगह उसामा मीर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। जो कि बेहद ही गलत फैसला साबित हुआ था।
उसामा इस मैच में सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे और फील्डिंग में भी एक कैच छोड़ा था। ऐसे में आज पाक टीम अपनी परफेक्ट प्लेइंग इलेवन को उतार सकती है और शादाब खान की फिर से टीम में वापसी हो सकती है। भले ही शादाब अच्छी फॉर्म में नहीं है लेकिन वो एक शानदार फील्डर है और टीम के लिए कई महत्वपूर्ण भी बचाते है।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
22 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
54 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines