ODI World Cup 2023: अहमदाबाद में खेलने को राजी नहीं पाकिस्तान, नजम सेठी ने इन तीन मैदानों को बताया बेहतर

ODI World Cup 2023 Najam Sethi

ODI World Cup 2023 Najam Sethi

नई दिल्ली: इस साल होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर इंडिया-पाकिस्तान आमने-सामने हैं। जहां एशिया कप को लेकर भारत पाकिस्तान नहीं जाना चाहता तो वहीं पाकिस्तान ने भी वनडे वर्ल्ड कप के लिए शर्त रख दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस से कहा है कि पाकिस्तान टीम अहमदाबाद में विश्व कप के अपने मैच नहीं खेलेगी।

विज्ञापन

चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता पसंद

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने पीसीबी के एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि सेठी ने आईसीसी के अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान विश्व कप के दौरान अहमदाबाद में तब तक नहीं खेलेगा जब तक कि यह फाइनल मैच न हो।एक सूत्र के हवाले से PTI ने कहा- “सेठी ने बार्कले और एलार्डिस को बताया है कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि उसके मैच अहमदाबाद में हों, जब तक कि यह फाइनल जैसा नॉक-आउट मैच न हो।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने कहा, “उन्होंने आईसीसी से अनुरोध किया कि अगर राष्ट्रीय टीम को अक्टूबर और नवंबर में होने वाले वैश्विक कार्यक्रम के लिए भारत की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिल जाती है, तो वह चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में अपने मैचों का आयोजन पसंद करेगी।”

विज्ञापन

आईसीसी निभाएगा मध्यस्थता की भूमिका

कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम भारत मैच चाहता है। हालांकि, पीसीबी को इस वेन्यू को लेकर आपत्ति है। सेठी से मिलने के लिए आईसीसी के प्रमुख पिछले हफ्ते लाहौर गए थे। ICC के प्रतिनिधिमंडल ने इस साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आगामी विश्व कप में अपनी भागीदारी के संबंध में पाकिस्तान से आश्वासन मांगते हुए PCB और BCCI के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने का संकेत दिया। एशिया कप पर फैसला इस महीने के अंत में आने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ