ODI World Cup 2023 Team India Squad: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को जगह दी जाएगी इसका फैसला अभी होना बाकि है। भारत ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय स्कवॉड घोषित किया है ऐसे में इन्हीं में से 15 खिलाड़ियों का चयन होने की उम्मीद है। हालांकि पूर्व चयनकर्ता एमके प्रसाद के मुताबिक एक ऐसा खिलाड़ी जो इसमें शामिल नहीं है वो भी टीम में जगह बना सकता है।
पूर्व सिलेक्टर एमके प्रसाद ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुन ली है। उनकी टीम में कई चौंकाने वाले नाम शामिल है। पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम में तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ी को जगह नहीं दी है। इसके अलावा संजू सैमसन भी स्कवॉड में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं।
ये खिलाड़ी संभालेंगे बल्लेबाजी की कमान
एमके प्रसाद ने ओपनिंग में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और इशान किशन को शामिल किया है। वहीं तीसरे नंबर पर कोहली उतरेंगे। चौथे स्थान के लिए उन्होंने सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को जगह दी है। पांचवे नंबर पर केएल राहुल हैं। वहीं ऑलराउंडर्स में अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या को मौका मिला है।
अश्विन समेत ये गेंदबाज संभालेंगे कमान
एमके प्रसाद ने गेंदबाजों का चयन काफी रोचक किया है। पूर्व चयनकर्ता को ये भरोसा है कि रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया में जरूर शामिल होंगे। उन्होंने अश्विन के अलावा कुलदीप या चहल में से किसी एक स्पिनर को जगह दी है। वहीं तेज गेंजबाजी के लिए एमके प्रसाद ने बुमराह, मोहम्मद सिराज और शमी को शामिल किया हैा।
ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप के लिए एमके प्रसाद का भारतीय स्कवॉड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
25 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
53 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines