ODI World Cup 2023: इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आईसीसी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। आमिर के मुताबिक भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का पहुंचना तय है। वहीं चौथी टीम पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया में से कोई हो सकती है।
भारत का पहुंचना तय
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर के मुताबिक विश्वकप का आयोजन भारत में होने वाला है ऐसे में उन्हें इसे लेकर फायदा है और भारत का पहुंचना तया है। आमिर ने पूर्व चैंपियन और बेहतरीन फॉर्म में चल रही टीम इंग्लैंड को दूसरा दावेदार बताया है। वहीं उनके मुताबिक न्यूजीलैंड को हर कोई कम आंकता है लेकिन वह प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस कर देती है। ऐसे में उनका भी पहुंचना तया है। चौथी टीम को लेकर आमिर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कंफ्यूजन है।
पाकिस्तान को गेंदबाजी में देना होगा ध्यान
मोहम्मद आमिर ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए पाकिस्तान की टीम को उनकी गेंदबाजी पर ध्यान देने और पहले से तैयारी करने की हिदायत दी है। आमिर ने कहा कि ‘पाकिस्तान लेट स्टार्टर है, जैसा कि आपने नोटिस किया होगा कि जब कोई बड़ा इवेंट होता है, तो हमारी शुरुआत काफी धीमी होती है, मौजूदा परिस्थितियों इंग्लैंड से ज्यादा पाकिस्तान के अनुकूल होंगी। अगर हमारी गेंदबाजी अच्छी रहती है, क्योंकि हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो 300-350 रन बना सकते हैं, लेकिन हमारी गेंदबाजों का रोल बहुत अहम होने वाला है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि पाकिस्तान के पास भी मौका होगा।’
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
7 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines