ODI World Cup 2023: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ये कीवी टीम के लिए विश्वकप से पहला दूसरा झटका है। इससे पहले कप्तान केन विलियमसन भी चोटिल हो गए थे।
ऐसे चोटिल हुए ब्रेसवेल
ब्रेसवेल ने पिछले शुक्रवार को वॉर्सेस्टरशायर के लिए बल्लेबाजी करते हुए खिंचाव महसूस किया। यॉर्कशायर से टी20 मैच में मिली हार में वे 11 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए थे और जल्द ही यह पुष्टि भी हो गई कि उनको दाहिनी अकिलिस में चोट है। 32 वर्षीय खिलाड़ी की इस गुरुवार को ब्रिटेन में सर्जरी होगी और वे छह से आठ महीने के रिहैब से गुजरेंगे। ये कीवी टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, “सबसे पहले, आप हमेशा खिलाड़ी के लिए महसूस करते हैं जब चोट लगती है और विशेष रूप से जब इसका मतलब है कि उन्हें एक विश्व प्रतियोगिता को छोड़ना होगा।”
ब्रेसवेल का वनडे रिकॉर्ड
ब्रेसवेल ने पिछले साल मार्च में अपना वनडे डेब्यू किया था और अब तक 19 वनडे में 118.6 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक उनके नाम हैं। उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए कई प्रभावशाली पारियां खेली हैं और 15 विकेट भी लिए हैं। उनकी एक यादगार पारी देश के अपने पिछले दौरे पर भारत के खिलाफ आई थी जब उन्होंने इस साल की शुरुआत में हैदराबाद में 350 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 78 गेंदों में 140 रन बनाए थे। वे टीम को जीत के करीब ले गए थे लेकिन जीत नहीं दिला पाए थे।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
55 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
55 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines