ODI World Cup 2023: भारत के 1983 विश्व कप विजेता सदस्य क्रिस श्रीकांत का मानना है कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 2023 विश्व कप में वह भूमिका निभा सकते हैं जो युवराज सिंह ने 2011 में भारत के लिए निभाई थी। श्रीकांत के मुताबिक, भारत को तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जिताने के लिए जडेजा और अक्षर पटेल जैसे हरफनमौला खिलाड़ियों को अहम प्रदर्शन करना होगा।
भारत के लिए ऑलराउंडर्स ने हमेशा किया है परफॉर्म
बता दें कि ऑलराउंडर्स एक दिवसीय विश्व कप में हमेशा भारत की जीत की कुंजी रहे हैंं। 1983 में भारत के पास मोहिंदर अमरनाथ, मदन लाल और रोजर बिन्नी थे, जबकि 2011 में युवराज ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के जरिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि इस टूर्नामेंट में भी ऑलराउंडर्स ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
श्रीकांत ने कही ये बात
इंडिया टूडे से चर्चा के दौरान पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि “भारतीय परिस्थितियों में, कुछ विकेट बहुत अधिक टर्न लेंगे। यह ऑस्ट्रेलिया की तरह उछालभरी या इंग्लैंड की तरह गतिशील स्थिति नहीं होगी। भारत घरेलू परिस्थितियों का आदी है और यह भारतीयों के लिए सबसे बड़े फायदों में से एक है। 2011 विश्व कप में, हमनें बहुत सारे ऑलराउंडरों को खेलते हुए देखा।”
जडेजा निभाएंगे युवराज सिंह की भूमिका – श्रीकांत
1983 के विश्व विजेता केएस श्रीकांत ने आगे 2011 विश्वकप का जिक्र किया और कहा कि ‘हमारे पास एक शानदार टीम थी, जिसका नेतृत्व (एमएस) धोनी ने भी बहुत अच्छी तरह से किया था, और उस समय हमारे पास युवराज सिंह थे। मेरा मानना है कि रवींद्र जडेजा वही करेंगे जो युवराज सिंह ने 2011 विश्व कप में किया था। मुझे विश्वास है कि अगर भारत को 2023 विश्व कप जीतना है तो जडेजा और अक्षर पटेल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’
5 अक्टूबर से होगा टूर्नामेंट का आगाज
बता दें कि आईसीसी द्वारा हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी किया गया था। जिसके मुताबिक इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर 2023 से होगी और फाइनल मुकाबला 29 नवंबर 2023 को खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines