ODI World Cup 2023: अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किए जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी है। टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह इस विश्वकप में भाग ले पाएंगे या नहीं ये अभी भी क्लीयर नहीं है। लेकिन पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि बुमराह ही विश्वकप में भारतीय गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। वे टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
पीठ की सर्जरी के बाद सितंबर 2022 से बुमराह को बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के हालिया अपडेट के अनुसार, 29 वर्षीय तेज गेंदबाज अपनी वापसी के अंतिम चरण में है और उसने नेट्स में अपनी गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है।
बुमराह से बेहतर कोई नहीं – जाफर
जियो सिनेमा पर एक चर्चा के दौरान जाफर से सवाल किया गया कि क्या हर प्रशंसक को बुमराह की वापसी का सबसे ज्यादा इंतजार होगा। जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि 29 वर्षीय खिलाड़ी भारत के गेंदबाजी आक्रमण का एक बड़ा हिस्सा है और हर कोई डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी को मिस कर रहा है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि अगर वह वापसी पर उसी गति से गेंदबाजी करेंगे तो उनसे बेहतर कोई नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि “वह गेंदबाजी आक्रमण का एक बड़ा हिस्सा हैं। मुझे लगता है कि विश्व कप में उनकी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हम उन्हें डेथ बॉलिंग में मिस कर रहे हैं। हमने उन्हें इस पूरे साल मिस किया है। हालांकि, उन्हें फिटनेस में वापस आने की जरूरत है, और इस बात पर सवालिया निशान रहेगा कि क्या वह उसी तरह, उसी गति से गेंदबाजी कर पाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।”
आयरलैंड दौरे पर बुमराह की हो सकती है वापसी
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस श्रृंखला में जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। इससे उनकी फिटनेस का भी अंदाजा लग जाएगा और उनकी बेहतर प्रेक्टिस भी हो जाएगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines