ODI World Cup 2023 IND vs NZ: वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी देखने को मिल रही है। हर एक मैच में बुमराह न सिर्फ किफायदी गेंदबाजी कर रहे हैं बल्कि विकेट भी ले रहे हैं।
विश्व कप 2023 में 11 विकेट लेकर बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी बुमराह द्वारा गजब की गेंदबाजी देखने को मिली। हालांकि उनको एक विकेट से ही संतुष्ट होना पड़ा था, लेकिन ये एक विकेट लेकर उन्होंने पूर्व दिग्गज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा विकेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने पूर्व भारतीय टीम के चैंपियन कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें, विश्व कप के 26 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कपिल देव के नाम 28 विकेट है। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 14 मैचों में ही उनसे आगे निकल गए हैं। अब बुमराह के नाम 14 विश्व कप मुकाबलों में 29 विकेट हो गए है। हालांकि, लिस्ट में पहले स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम है। जिन्होंने विश्व कप में गेंदबाजी करते 44 विकेट अपने नाम किए है।
1. जहीर खान (44 विकेट)
2. जवागल श्रीनाथ (44 विकेट)
3. जसप्रीत बुमराह (29 विकेट)
4. कपिल देव (28 विकेट)
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: ‘बाबर आजम को रोहित शर्मा से सीखने की जरूरत है’, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने दी सलाह
बता दें, विश्व कप 2023 में अभी तक टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी शानदार रही है। चाहे तेज गेंदबाज हो या फिर स्पिनर्स दोनों ने कमाल की गेंदबाजी की है। हर मैच में टीम के सभी खिलाड़ियों को विकेट भी मिल रहे हैं। किसी मैच में स्पिनर्स अपना जलवा दिखाते है तो किसी मैच में तेज गेंदबाज। अब टीम इंडिया का अगला मैच 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ होगा। इस मैच में भी टीम को अपने गेंदबाजों से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
29 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
39 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
5 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines