World Cup 2023: जसप्रीत बुमराह ने दिग्गज के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, हासिल की नई उपलब्धि

ODI World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए भले ही जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिली, उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि कर ली है।

ODI World Cup 2023 jasprit bumrah breaks kapil dev record

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

ODI World Cup 2023 IND vs NZ: वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी देखने को मिल रही है। हर एक मैच में बुमराह न सिर्फ किफायदी गेंदबाजी कर रहे हैं बल्कि विकेट भी ले रहे हैं।

विश्व कप 2023 में 11 विकेट लेकर बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी बुमराह द्वारा गजब की गेंदबाजी देखने को मिली। हालांकि उनको एक विकेट से ही संतुष्ट होना पड़ा था, लेकिन ये एक विकेट लेकर उन्होंने पूर्व दिग्गज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Advertisment

आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने पूर्व भारतीय टीम के चैंपियन कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें, विश्व कप के 26 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कपिल देव के नाम 28 विकेट है। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 14 मैचों में ही उनसे आगे निकल गए हैं। अब बुमराह के नाम 14 विश्व कप मुकाबलों में 29 विकेट हो गए है। हालांकि, लिस्ट में पहले स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम है। जिन्होंने विश्व कप में गेंदबाजी करते 44 विकेट अपने नाम किए है।

1. जहीर खान (44 विकेट)
2. जवागल श्रीनाथ (44 विकेट)
3. जसप्रीत बुमराह (29 विकेट)
4. कपिल देव (28 विकेट)

विज्ञापन

बता दें, विश्व कप 2023 में अभी तक टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी शानदार रही है। चाहे तेज गेंदबाज हो या फिर स्पिनर्स दोनों ने कमाल की गेंदबाजी की है। हर मैच में टीम के सभी खिलाड़ियों को विकेट भी मिल रहे हैं। किसी मैच में स्पिनर्स अपना जलवा दिखाते है तो किसी मैच में तेज गेंदबाज। अब टीम इंडिया का अगला मैच 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ होगा। इस मैच में भी टीम को अपने गेंदबाजों से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ