नई दिल्ली: दुनिया के सबसे क्रेजी ईवेंट में से एक इंडिया-पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप के तहत 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में जहां एक ओर अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स महंगी हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर होटलों का किराया एक लाख रुपये तक पहुंच गया है। इससे हाई-स्टेक मैच का लुत्फ लेना महंगा सौदा बन गया है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास के अस्पतालों में शुरू हुई पूछताछ
हालांकि, फैंस ने इस समस्या से निपटने के लिए समाधान ढूंढ़ लिया है। वे अब मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि उनकी सुविधाओं में एक या दो रात रुकने के इच्छुक क्रिकेट फैंस की पूछताछ में वृद्धि हुई है। 3,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की इन सुविधाओं में अक्सर खाना और हेल्थ चेकअप शामिल होता है।
ये भी पढ़ेंः सूर्यकुमार यादव से छक्का जड़ना सीख रहे हैं शिखर धवन दिग्गज ने किया खुलासा
होटल की बढ़ती कीमतों का विकल्प
ट्विन-शेयरिंग ऑप्शन के जरिए मरीज और एक अटेंडेंट साथ रह सकते हैं। जिससे यह होटल की बढ़ती कीमतों के लिए अधिक किफायती विकल्प बन जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अस्पताल के अधिकारी का दावा है कि फैंस 15 अक्टूबर के लिए अपना हैल्थ चेकअप करवाने और स्टे के लिए रूम बुक करवा रहे हैं। डॉक्टर ने कहा- चूंकि यह एक अस्पताल है। इसलिए वे बॉडी चेकअप और रातभर रुकने के लिए कह रहे हैं ताकि उनके दोनों उद्देश्य पूरे हो जाएं।
अचानक हो रही बढ़ोतरी
अन्य अस्पताल प्रशासन ने भी इसी तरह की बात कही है। भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख के आसपास 24-48 घंटे रुकने के लिए हॉस्पिटल्स के रिसेप्शंस पर पूछताछ में अचानक बढ़ोतरी हो रही है। एक डॉक्टर ने कहा- हमारे अस्पताल में 24-48 घंटे के लिए पूछताछ मिल रही है। खासकर 15 अक्टूबर के आसपास क्योंकि हमारे पास फुल-बॉडी चेक-अप पैकेज भी है। यह 15 अक्टूबर को होने वाले आगामी विश्व कप भारत-पाकिस्तान मैच के कारण है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
19 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
27 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
46 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines