ठाकुर भूपेंद्र सिंह।
ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में जीत के रथ पर सवार पड़ोसी देश पाकिस्तान अहमदाबाद पहुंच गई है। ग्रीन टीम का अगला मुकाबला 14 अक्टूबर को मेजबान भारत के साथ है। मैच से दो दिन पूर्व ही बाबर एंड कंपनी ने अहमदाबाद में दस्तक दे दी है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। खिलाड़ियों के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में पाकिस्तान के खिलाड़ी अहमदाबाद हवाईअड्डे पर सुरक्षाकर्मियों से घिरे बस में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हयात होटल मे ठहराया जाएगा। पाकिस्तान की टीम करीब 11 साल बाद अहमदाबाद मैच खेलने के लिए पहुंची है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें:
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार है। दोनों टीमों की यहां अबतक सात मुकाबलों में भिड़ंत हुई है। इस बीच भारतीय टीम प्रत्येक मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब हुई है।
वनडे में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत:
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे में अबतक कुल 134 मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच भारत को 56 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान की टीम को 73 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है। इसके अलावा पांच मैच बेनतीजा रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर.
वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम.
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
7 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines