News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023 IND vs PAK: वनडे विश्व कप 2023 में आज भारत-पाक के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से मैदान में उतरते ही एक बड़ी गलती हो गई। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल विराट कोहली इस मैच में पुरानी जर्सी पहनकर ही मैदान पर उतर आए। जब उनका 2 ओवर के बाद जब उनका ध्यान पड़ा था तो कोहली अपनी जर्सी को लेकर इशारा करते दिखाई दिए।
Virat Kohli by mistake comes on the field by wearing the white stripes jersey instead of the tricolour one. pic.twitter.com/sv09MalH3X
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 14, 2023
विराट का जर्सी को लेकर इशारा करना कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायर होने लगी। बता दें, टीम इंडिया के खिलाड़ियों की नई जर्सी पर कंधे पर तिरंगे वाली पट्टी बनी है। जबकि पुरानी जर्सी पर सफेद कलर की तीन पट्टीयां है। जब मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए विराट का ध्यान अपनी जर्सी पर गया तो वे इसको लेकर इशारा करते दिखें।
मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आज भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। बता दें, युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की टीम में वापसी हो गई है। तीसरे मैच में ईशान किशन को बाहर बैठाकर गिल को अंदर लाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।