ODI World Cup 2023 IND vs PAK: भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर जुनून सिर्फ मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच नहीं बल्कि मैदान के बाहर फैंस में भी देखने को मिलता है। कुछ फैंस के लिए ये मैच, मैच नहीं बल्कि एक इमोशन होता है। जब बात हो वनडे विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के भिड़ंत की तो ये जुनून और ज्यादा बढ़ जाता है।
मैच से पहले सोशल मीडिया पर फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने के लिए तरह-तरह की पोस्ट और वीडियो शेयर करते हैं। अब 14 अक्टूबर को विश्व कप में होने वाले भारत-पाक मैच से पहले पाक टीम के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जो भारतीय टीम के जीत के सपने को तोड़ने की बात कह रहा है।
टीम इंडिया को मिली चुनौती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पाक टीम का फैन टीम इंडिया को चैलेंज करता दिखाई देता है। वो कहता है कि पाक टीम भारतीय टीम के जीत के सपने को तोड़ देगी। वीडियो में ये फैन काफी गुस्से में भी दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं कई भारतीय टीम के फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर क्लास भी लगाई है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो farhancreationofficial_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीम
भारत-पाक का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक विश्व कप 2023 में दोनों टीमों की शुरुआत बेहद ही शानदार रही है। दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती 2-2 मैच जीते हैं। अब तीसरे मैच में किसी एक टीम का विश्व कप 2023 में विजयरथ थमने वाला है। फिलहाल दोनों टीमें इस मैच के लिए नेट्स पर जमकर तैयारी कर रही हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines