ODI World Cup 2023 IND vs NZ: विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। अभी तक विराट एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 259 रन बना चुकें हैं। पिछले मैच में विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। ये उनके वनडे इंटरनेशनल में 48वां शतक था। वहीं आज के मैच में विराट कोहली एक खास कार्तिमान अपने नाम करने के बेहद करीब है।
सचिन के रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में विराट कोहली एक नया मुकाम हासिल करने के बेहद करीब हैं। बांग्लादेश के खिलाफ विराट ने अपने वनडे करियर का 48वां शतक लगाया था। अब विराट वनडे इंटरनेशनल में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड से महज एक शतक पीछे है। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट शतक लगा देंते है तो वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम भी 49 शतक हो जाएंगे और वे वनडे इंटरनेशनल में 49 शतक लगाने वाले सचिन के बाद दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ : रोहित शर्मा के लिए खास आज का मैच, हासिल कर सकते हैं एक बड़ा कीर्तिमान
वहीं, दूसरी तरफ विराट के सामने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड भी है जिसको वे तोड़ सकते हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट 88 रन बना लेते है तो वे वनडे इंटरनेशनल में रनों के मामले में जयसूर्या को पीछे छोड़ देंगे। वनडे इंटरनेशनल में जयसूर्या के नाम 13,450 हैं तो वहीं विराट के नाम 13,342 हैं। विराट कोहली से एक बार फिर टीम इंडिया को ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से 20 साल से नहीं जीता भारत
बता दें, आईसीसी टूर्नामेंट्स में 20 साल से भारत पर न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। आखिरी बार भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट्स के दौरान साल 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसके बाद से लगातार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
(Adipex)
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
54 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines