ODI World Cup 2023 IND vs NZ: जैसे-जैसे विश्व कप 2023 आगे बढ़ता जा रहा है सेमीफाइनल की राह और ज्यादा रोमांचक होती जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। 4-4 मैच जीतकर दोनों टीमें प्वाइंट्स टेबल पर पहले और दूसरे स्थान पर है। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। भारतीय टीम को इस बार विश्व कप 2023 प्रबल दांवेदार माना जा रहा है। लेकिन जिस टीम के खिलाफ टीम इंडिया घुटने टेक देती है आज वहीं टीम उसके सामने है।
सेमीफाइनल से कितने कदम दूर टीम इंडिया
विश्व कप 2023 में सभी टीमों को 9-9 मैच खेलने है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उनको 7 मैच जीतने होंगे। वहीं भारतीय टीम ने अभी तक अपने सभी 3 मैच जीते है। अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन मैच और जीतने है। हालांकि टीम इंडिया का नेट रनरेट काफी अच्छा है ऐसे में अगर टीम इंडिया तीन की जगह दो मैच भी जीतेगी तो भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन टीम इंडिया चाहेगी की वो सभी मैच जीतकर मजबूती के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे। आगर टीम इंडिया आज न्यूजीलैको हरा देती है तो वह प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ : धर्मशाला के मौसम पर ताजा अपडेट आया सामने, बारिश की संभावना से डरे फैंस!
अभी तक विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड की टीम ही ऐसी है जो एक भी मैच नहीं हारी है। बाकी सभी टीम एक-एक और उससे ज्यादा मैच हार चुकी हैं। जहां टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है तो वहीं न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को हराया है।
आज इन दोनों टीमों में से किसी एक टीम का विजय रथ रूकने वाला है। कहीं न कहीं देखा जाए तो न्यूजीलैंड टीम भारतीय टीम पर थोड़ी भारी पड़ती नजर आती है। आंकड़े भी इस बात की गवाही देते है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में ये दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने हुई है जिसमें से 5 न्यूजीलैंड और 3 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines