ODI World Cup 2023 IND vs NZ: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप 2023 में कमाल की फॉर्म में दिख रहे है। चार मैचों में अभी तक रोहित शर्मा एक शतक भी लगा चुकें हैं। इसके अलावा रोहित विश्व कप 2023 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है। रोहित ने अभी तक चार मैचों में 265 रन बनाए है। वहीं, आज रोहित के पास एक खास कीर्तिमान बनाने का सुनहेरा मौका है। आज भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होने वाला है। अगर रोहित इस मैच में 93 रन बना लेते है तो वे नया कीर्तिमान अपने नाम कतर लेंगे।
रोहित रचेंगे इतिहास!
बता दें, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशन क्रिकेट में अपने 18 हजार रन पूरे करने से 93 रन दूर है। वहीं, अगर आज के मैच में रोहित 93 रन बना लेते है तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार पूरे करने वाले 20वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में रोहित 455 मैच खेले है जिसमें उनके नाम 17907 रन है। इस दौरान उन्होंने 45 शतक और 98 अर्धशतक लगाए है। विश्व कप 2023 में रोहित कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं ऐसे में उनके लिए ये मुकाम हासिल करना आज के मैच में उतना कठिन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ : सेमीफाइनल से कितने कदम दूर टीम इंडिया..आज के मैच से हो जाएगा साफ
विश्व कप इतिहास में शानदार रोहित का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड विश्व कप में भी काफी शानदार रहा है। अभी तक उन्होंने विश्व कप इतिहास में 21 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 102.55 के स्ट्राइक रेट से 1289 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं रोहित विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी है। आज एक बार फिर से टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अगर टीम इंडिया को आज का मैच जीतना है तो रोहित शर्मा का बल्ला बेहद जरूरी है जिस फॉर्म में रोहित फिलहाल है कीवी गेंदबाजों के लिए उनसे बचना उतना आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
13 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines