ODI World Cup 2023 IND vs NZ: विश्व कप 2023 में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बार फिर से विराट ने मैच जीताऊ पारी खेली। भलें ही विराट कोहली इस मैच में अपना शतक पूरा नहीं कर पाए हो लेकिन अपनी 95 रनों की पारी से उन्होंने लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। अब विराट कोहली विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इस मैच में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने एक बार फिर से विराट कोहली को लेकर ऐसी बात कह दी है जो फैंस को पच नहीं रही हैं।
गौतम ने कहा फिनिशर नहीं विराट
भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी करते गौतम गंभीर ने कहा कि, “विराट कोहली को आप फिनिशर नहीं बोल सकते हैं जो जीत का आखिरी रन बनाता है वो फिनिशर होता है और फिनिशर 11वां खिलाड़ी भी हो सकता है है और सलामी बल्लेबाज भी। लेकिन विराट कोहली मास्टर चेजर है और मैच जीताने के लिए अंत तक टिके रहते हैं।”
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: मोहम्मद शमी के बयान ने जीत लिया फैंस का दिल, बोले ‘अगर नहीं भी खेलू तो..’
शतक से चूके विराट
इस मैच में विराट कोहली शतक से भले ही चूक गए हो लेकिन उन्होंने शानदार 95 रनों की पारी खेली। इस मैच में विराट कोहली का आखिरी तक टिकना बेहद जरूरी था और उन्होंने किया भी वैसा ही। हालांकि, विराट कोहली टीम को जीत की दहलीज पर लाकर आउट हो गए थे। उनका शतक 5 रन से रह जाने पर दर्शक भी काफी निराश दिखे। इस विश्व कप में विराट के नाम अब 3 अर्धशतक और एक शतक हो गया है। अगर विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगा लेते तो वे सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी कर लेते। लेकिन इसके लिए अभी उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
4 विकेट से जीता भारत
आईसीसी टूर्नामेंट्स में 22 अक्टूबर को पूरे 20 साल बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने कमाल करके दिखाया। इस मैच में शमी को शार्दुल ठाकुर की जगह मौका दिया गया था। इस मैच में शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
27 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
49 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines