ODI World Cup 2023 IND vs NZ: विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का जीत का सिलसिला जारी है। पांचवें मैच में टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 की सबसे मजबूत टीम न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
इस मैच को जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, आधा काम हो गया है। अब फैंस सोच रहे है आखिर रोहित ने ऐसा क्यों बोला? टीम इंडिया को अभी 3 लीग मैच और खेलने है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि वे किसी भी टीम और मैच को हल्के में नहीं लेना चाहते हैं।
रोहित ने कहा-आधा काम हो गया
मैच जीतने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि, “हमने विश्व कप 2023 की अच्छी शुरुआत की है और अब आधा काम हो गया है। हम अभी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहे है हम वर्तमान में और ज्यादा बेहतर करने की कोशिश कर रहे है। टीम को संतुलित रहना बेहद जरूरी है।
इसके अलावा शमी को लेकर रोहित ने बताया कि, शमी एक फर्स्ट क्लास गेंदबाज है और वे इन परिस्थितियों को अच्छे से जानते हैं। जिस तरह से उन्होंने आखिर के ओवरों में गेंदबाजी की और विकेट निकालने के साथ-साथ रन भी बचाए वो काफी जरूरी था।”
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: कोहली को लेकर फिर बोले गौतम गंभीर, ‘फिनिशर नहीं हैं विराट..’
फील्डिंग को लेकर बोले रोहित
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग थोड़ी खराब रही और खिलाड़ियों ने कई महत्वपूर्ण कैच भी छोड़े। खराब फील्डिंग को लेकर रोहित ने बताया कि, “इस मैच में हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं थी। रवींद्र जडेजा जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर है उन्होंने शुरुआत में रचिन का कैच छोड़ा जिन्होंने टीम इंडिया को काफी परेशान किया। लेकिन ऐसा होता रहता है अगले मैच में टीम इसको जरूर सुधारेगी। हमें हमेशा से ही अपनी फील्डिंग पर गर्व रहा है।” बता दें, इस मैच में रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह ने कैच छोड़े थे।
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
21 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines