ODI World Cup 2023 IND vs BAN: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का 17वां मैच दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। इस मैदान भारतीय टीम का रिकॉर्ड वैसे तो काफी शानदार रहा है पुणे की पिच को बैटिंग फ्रैंडली माना जाता है और यहां ज्यादातर मैचों में बड़ा स्कोर बना है। टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी इस पिच पर काफी शानदार रहा है लेकिन एक बार 300 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा करने के बाद भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज के मैच में भारतीय टीम पिछली गलतियों को नहीं दोहराना चाहेगी।
300+ सकोर करने के बाद भी हारी थी टीम इंडिया
साल 2021 में भारतीय टीम ने पुणे की पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए थे। इस मैच में टींम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 108 रनों की पारी खेली थी। इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया यहां मैच हार गई थी।
इस मैच में इंग्लैंड टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। भारत इस मैच को कभी भुला नहीं पाएगा और बात जब विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की हो तो फिर यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती है।
ये भी पढ़ें:-IND vs BAN: विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ शतक की ‘हैट्रिक’ लगाएंगे रोहित शर्मा ! आंकड़े बने गवाह
विश्व कप में 4 बार आमने-सामने हुए भारत-बांग्लादेश
वनडे विश्व इतिहास की बात करें तो, भारत और बांग्लादेश टीमों का आमना-सामना चार बार हो चुका है। जिसमे से तीन में टीम इंडिया और एक में बांग्लादेश ने जीत हासिल की है। 2007 के विश्व कप के बाद से भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अभी तक बांग्लादेश से नहीं हारी है। वहीं, बात अगर पिछले चार वनडे मैचों की करें तो यहां बांग्लादेश का पलड़ा भारी है। पिछले चार मैचों में बांग्लादेश ने भारत को तीन मैचों में हराया है। जिनमे से एक मैच उसने एशिया कप 2023 में भारतीय टीम को हराया है।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
6 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
8 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
10 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
11 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
11 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines