ODI World Cup 2023 IND vs BAN: वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी शानदार फॉर्म में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद रोहित ने बाद के दो मैचों में शानदार वापसी की है। अभी तक विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुकें हैं और भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। वहीं, आज फिर फैंस को रोहित से शतकीय पारी की उम्मीद होगी।
विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ लगाएंगे शतक की हैट्रिक
वनडे विश्व कप के इतिहास में रोहित शर्मा बांग्लादेश टीम के खिलाफ लगातार दो शतक लगा चुकें हें। साल 2015 और 2019 के विश्व कप में रोहित ये कारनामा कर चुकें हैं। साल 2015 के विश्व कप में रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली थी और भारत ने इस मैच को जीता था। इसके बाद साल 2019 के विश्व कप में भी रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली। इस मैच में रोहित ने 104 रनों की तबाड़तोड़ पारी खेली थी। इस मैच में भी टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की थी। आज एक बार फिर से रोहित शर्मा के पास बांग्लादेश टीम के खिलाफ शतक लगाने का सुनहेरा मौका है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: Dream 11 में आज ये खिलाड़ी दे सकते हैं आपको शानदार प्वाइंट्स, हो जाएंगे मालामाल
रोहित का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के हालिया फॉर्म पर एक नजर डाले तो वो काफी शानदार है। विश्व कप 2023 में रोहित भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। अभी तक रोहित एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुकें हैं। दूसरे मैच में रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार 131 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने ताबड़तोड़ 86 रनों की पारी खेली थी।
बता दें, साल 2011 के बाद से भारतीय टीम विश्व कप में बांग्लादेश से कभी नहीं हारी है। उससे पहले साल 2007 के विश्व कप में भी बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर किया था, ऐसे में बांग्लादेश एक फिर से 16 साल बाद इस रिकॉर्ड को दोहरा सकती है। ऐसे में आज भारतीय टीम को बांग्लादेश से थोड़ा संभलकर रहना होगा।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
7 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
9 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
11 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
12 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines