नई दिल्ली: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज कर क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बटोर ली। वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए हर मैच महत्वपूर्ण है, ऐसे में कई दिग्गज अपनी टीम बनाते नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया। अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित गंभीर ने कहा कि वह विश्व कप में 4 स्पिनर्स को देखना पसंद करेंगे। इरफान पठान, संजय माजरेकर और जतिन सप्रू ने गौतम गंभीर से चहल के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा वह वनडे विश्व कप टीम में चहल की जगह कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को देखना चाहेंगे। गंभीर ने कहा- मैं ‘रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को रखूंगा क्योंकि उन्होंने कोई गलती नहीं की है।’
गंभीर को जडेजा का जवाब?
गंभीर के बयान के बाद जडेजा ने एक ट्वीट किया है। जिसके मायने गंभीर के बयान पर जवाब को लेकर निकाले जा रहे हैं। इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा ने ट्वीट कर कहा- कुछ मत कहो बस मुस्कुराओ…जडेजा का ये ट्वीट गंभीर के बयान का जवाब माना जा रहा है। जडेजा के इस ट्वीट से कहा जा सकता है कि वह चुप रहकर भी बड़ी बात कहना चाहते हैं।
और पढ़िए – IND vs NZ: टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन की जगह इस गेंदबाज को बनाया कप्तान
शानदार फॉर्म में हैं अक्षर पटेल
बहरहाल, अक्षर पटेल की बात करें तो वे पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अक्षर ने न केवल गेंद, बल्कि बल्ले से भी गदर मचाया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज में 65 रन की आतिशी पारी खेली थी। जबकि पिछले पांच मैचों में वह चार विकेट चटका चुके हैं। अक्षर की शानदार परफॉर्मेंस से वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है, दूसरी ओर रवींद्र जडेजा की जगह खतरे में दिख रही है। देखना दिलचस्प होगा कि वनडे वर्ल्ड कप में अक्षर और जडेजा में कौन जगह बनाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines