नई दिल्ली: इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आईसीसी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस बीच वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। गेल का मानना ​​है कि टूर्नामेंट में भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड चार सेमीफाइनलिस्ट होंगे।

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा लेना चाहिए 

2023 विश्व कप में बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। गेल ने कहा- जब भी भारत-पाकिस्तान की टीमें खेलती हैं, तो वे बड़ा रेवेन्यू जनरेट करते हैं। एक खेल पूरे आईसीसी आयोजन का खर्च उठा सकता है। गेल ने आगे कहा कि पाकिस्तान और भारत के खिलाड़ियों को उन खेलों के लिए बहुत सारे पैसे की मांग करनी चाहिए क्योंकि वे टीवी के हिसाब से हाई पेड गेम्स हैं।

अगर मैं अधिकारी होता, तो ज्यादा पैसे देने की वकालत करता

गेल ने मजाकिया अंदाज में कहा- यदि वह क्रिकेट बोर्ड या आईसीसी के भीतर अधिकार की स्थिति में होते, तो वह इन हाई-प्रोफाइल मैचों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा पैसा देने की वकालत करते। उन्होंने कहा- मैं बोर्ड या आईसीसी को नियंत्रित नहीं करता। अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं और भी बहुत कुछ चाहता।

होटल्स के रेट्स में बढ़ोतरी 

इस बीच आईसीसी की ओर से शेड्यूल जारी करने के बाद अहमदाबाद में होटलों की रेट्स में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं टिकट के बारे में अगले हफ्ते तक बड़ा अपडेट आ सकता है। कुछ होटल लगभग 100,000 रुपये भी चार्ज कर रहे हैं, जबकि उनकी सामान्य दरें एक नियमित दिन में एक ही कमरे के लिए 5,000 रुपये से 8,000 रुपये तक होती हैं। लगभग 132,000 दर्शकों की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पूरी तरह से भरे होने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ