Australian Fans Raised Slogans of Jai Shri Ram: आईसीसी वनडे विश्व कप को लेकर फैंस में खूब क्रेज देखा जा रहा है। विश्व कप के हर एक मुकाबले में एक से एक रिकॉर्ड बन रहे हैं। भारत भी इस विश्व कप में काफी शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। भारत ने अपने विश्व कप के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मुकाबला हरा दिया था। इसके बाद भारत ने दूसरे मुकाबले में भी अपनी जीत बरकरार रखते हुए अफगानिस्तान को धूल चटा दिया है। इस कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।
फैंस ने लगाए इंडिया-इंडिया के भी नारे
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच विश्व कप का दसवां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने के लिए भारी तादाद में ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के फैंस पहुंच रहे हैं। इस मुकाबले के दौरान ही एक ऐसा वाक्या घटित हुआ, जिसे देख भारत के लोग काफी खुश हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई समर्थक ने स्टेडियम के बाहर जय श्री राम के नारे लगाए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई फैंस भारत माता की जय और वंदे मातरम के भी नारे लगाए हैं। फैंस ने जमकर इंडिया…इंडिया… के जयकारे लगाए हैं।
प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर भारत
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर विश्व कप का मैच खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम कर 2 अंक प्राप्त कर लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अभी भी विश्व कप में अपनी पहली जीत की तलाश कर रहा है। इसके बाद भारत ने दूसरा मैच भी अपने नाम कर विश्व कप ट्रॉफी के लिए मजबूती से अपनी दावेदारी पेश की है। दोनों मुकाबले जीतने के बाद भारत विश्व कप की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराज है।
ये भी पढ़ें:-वर्ल्ड कप 2023 के बीच डेंगू का कहर बढ़ा, भारत-पाकिस्तान मैच से एक और दिग्गज बाहर!
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
9 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines