ODI World Cup 2023 AUS vs SL: वनडे विश्व कप में 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका टीम के बीच खेले गए मैच में हल्की बारिश और आंधी देखने को मिली। जिसके चलते थोड़ी देर मैच भी रोकना पड़ा था। हालांकि मैच के दौरान आंधी तेज देखने को मिली।
जिसके चलते इकाना स्टेडियम में लगे कुछ होर्डिंग उखड़ गए और स्टैंड में आकर गिरे। गनीमत रही कि जिसक वक्त होर्डिंग स्टैंड में गिरे उस वक्त वहां कोई दर्शक नहीं बैठा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
होर्डिंग गिरने के बाद कुछ दर्शकों को तुरंत सुरक्षा के लिहाज से वहां से दूसरी जगह सिफ्ट किया गया। वहीं, दूसरी तरफ रखरखाव दल ने खेल के दूसरे भाग के लिए मैदान तैयार करने के लिए कुशलतापूर्वक सफाई का प्रबंधन किया। आंधी ने कई विश्व कप प्रचार सामग्रियों पर भी कहर बरपाया, जिससे वे अस्त-व्यस्त हो गईं और फट गईं, लेकिन इन्हें साइट पर मौजूद टीमों द्वारा तुरंत निपटा दिया गया। बता दें, सोमवार को मैच से पहले ही लखनऊ में बारिश होने की संभावना जताई गई थी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: हारिस रऊफ की गेंदबाजी में वसीम अकरम ने निकाली कमी, रोहित और बुमराह के लिए भी दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच
श्रीवंका के खिलाफ खेले गए इस मैच को ऑस्ट्रेलिया टीम ने 15 ओवर शेष रहते जीत लिया था। यह इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत थी, जबकि श्रीलंका की लगातार तीसरी हार। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पूरी श्रीलंका टीम को 209 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया था।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मैच में स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा ने 4 विकेट अपने नाम किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए जैम्पा को ‘मैन ऑफ द’ मैच भी चुना गया। विश्व कप 2023 में पहली जीत पाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने फैंस को विश्वास दिलाया कि, उनकी टीम आने वाले मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेगी।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
22 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
43 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
55 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
59 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines