AUS vs SL : वॉर्नर की दरियादिली, बारिश आने पर ग्राउंड स्टाफ के साथ कवर बिछाते दिखे..Watch Video

AUS vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच से डेविड वॉर्नर का दिल जीत लेने वाला वीडियो आया सामने। वीडियो पर फैंस लुटा रहे जमकर प्यार।

ODI World Cup 2023 AUS vs SL David Warner Watch Video

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

ODI World Cup 2023 AUS vs SL: वनडे विश्व कप की धूम इन दिनों पूरी दुनिया में हो रही है। तो वहीं मैच के दौरान के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली से लेकर डेविड वॉर्नर तक के ज्यादा वीडियो वायरल होते रहते है क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी अक्सर अपनी किसी न किसी हरकत की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते है। अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्न का एक बेहद ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को देखकर वॉर्नर की जमकर तारीफ कर रहा है।

वॉर्नर बने ग्राउंड्समैन

दरअसल वनडे विश्व कप में 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इस मैच से वॉर्नर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल जब श्रीलंका की बल्लेबाजी चल रही थी तो थोड़ी देर के लिए बारिश शुरू हो गई थी।

विज्ञापन

इस दौरान ग्राउंडस्टाफ के साथ वॉर्नर कवर को बिछाते हुए दिखाई दिए। बारिश आते ही वॉर्नर तेजी से ग्राउंड स्टाफ के कवर को खींचते हुए दिखाई दिए। वॉर्नर के इस वीडियो को आईसीसी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। फैंस इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और वॉर्नर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को मिली अपनी पहली जीत

श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की है। अब इस जीत के साथ कंगारू टीम प्वाइंट्स टेबल पर 8वें पायदान पर पहुंच गई है। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा की खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। जैम्पा ने इस मैच में 4 विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। ऑस्ट्रेलिया को अपने शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया को पहले भारतीय टीम और फिर साउथ अफ्रीका ने हराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ