ODI World Cup 2023 AUS vs PAK: वनडे विश्व कप 2023 में मैच के दौरान के बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिनमे से एक 20 अक्टूबर को खेले गए ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच का भी है। इस मैच के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई फैन का भारत के प्रति प्यार देखने को मिला है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑस्ट्रेलियाई फैन के वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई फैन ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे
मैच के दौरान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमे एक ऑस्ट्रेलियाई फैन स्टेडियम में जोर-जोर से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाता दिख रहा रहा है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: मैच के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने से पाक फैंस को रोका, अब सोशल मीडिया पर छिड़ गया विवाद
इस मैच के दौरान के दूसरे वीडियो पर छिड़ा विवाद
वहीं, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तानी फैंस को पुलिस द्वारा पाक जिंदाबाद के नारे लगाने से रोका जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी फैंस में काफी नाराजगी है। क्योंकि हर टीम के फैंस को स्टेडियम में बैठकर अपनी-अपनी टीम को चियरअप करने का अधिकार होता है।
ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
विश्व कप 2023 में लगातार दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर अच्छा कमबैक किया है। ये ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत थी। इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप-4 में भी पहुंच गई है। तो वहीं, पाकिस्तान टीम को इस मैच में मिली हार के बाद नुकसान उठाना पड़ा है। अब पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल पर टॉप-4 से बाहर हो गई है। इससे पहले पाकिस्तान को भारत से हार मिली थी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
15 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
27 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
28 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अभिषेक शर्मा भी मचा रहे धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines