ODI World Cup 2023 AUS vs NZ: वनडे विश्व कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। कंगारू टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने काफी तेज शुरुआत अपनी टीम को दिलाई है। 9 ओवर के अंदर ही दोनों सलामी बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड ने अपनी-अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
इस खास क्लब में शामिल हुई कंगारू टीम
धर्मशाला में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले 10 ओनर में 118 रन बना डाले। वनडे क्रिकेट में पहले 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पहुंच गई है।
1. श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 2006 (133/0)
2. वेस्टइंडीज बनाम कैन, सेंचुरियन, 2003 विश्व कप (119/1)
3. ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023 विश्व कप (118/0)
4. न्यूजीलैंड बनाम एसएल, क्राइस्टचर्च, 2015 (118/0)
5. न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, वेलिंग्टन, 2015 विश्व कप (116/2)
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: गौतम गंभीर ने बाबर आजम पर कसा तंज, कहा- ‘रैंकिंग बढ़ा चढ़ाकर दिखाना…’
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड काफी कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। पहली ही बॉल से दोनों बल्लेबाजों का आक्रामक रवैया देखने को मिला। पहले 10 ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों को जमकर धोया है। मैच में वॉर्नर ने 28 और हेड ने 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है।
शुरुआत की 25 गेंदों पर इन दोनों बल्लेबाजों ने स्कोर बोर्ड पर 50 रन लगा दिए थे। वॉर्नर और हेड का इस मैच टी20 वाला रूप देखने को मिला है। बता दें, इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजीस करने का फैसला किया है जो अभी तक ऑस्ट्रेलिया के सही साबित हो रहा है।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines