ODI World Cup 2023: विश्व कप में पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की जीत का जश्न मैदान और ड्रैसिंग रूम तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ये जीत का जश्न काबुल की सड़कों पर भी देखा गया है। पहले राशिद खान ने मैदान में भारतीय पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान के साथ जमकर डांस किया।
उसके बाद टीम ने होटल जाते वक्त बस में लुंगी डांस गाने पर जमकर डांस किया। इसके बाद जीत जश्न काबुल जा पहुंचा और टीम के प्रशंसकों ने सड़कों पर जमकर पटाखे फोड़े। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी अब सामने आ रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अफगान टीम के लिए खास थी जीत
बता दें, विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराना अफगानिस्तान के लिए बेहद ही खास पल था। इससे पहले आज तक अफगान टीम वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान को नहीं हरा पाई थी। इसलिए जीत का जश्न तो खुलकर मनना ही था। पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रिकेट जगत की बड़ी राइवलरी हैं। जब भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है तो रोमांच अपने चरम पर होता है।
बेहद खास है जीत के मायने
अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी चौंकाया है। टीम के स्पिन गेंदबाजों के सामने बड़े-बड़े खिलाड़ी घुटने टेक चुकें हैं। विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने पहले इंग्लैंड को हराया और फिर पाक टीम को शिकस्त दी।
https://twitter.com/Saharlogari/status/1716527354032390303?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1716527354032390303%7Ctwgr%5E7d56fa8800c5630b46f429e9227a46c6be96cf82%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fwatch-from-dressing-room-and-bus-to-streets-of-kabul-this-is-how-afghanistan-victory-over-pakistan-was-celebrated-video-world-cup-2023-2521385
अभी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 8 वनडे मैच खेले गए थे और मैच में पाक टीम ने बाजी मारी थी लेकिन इस बार इतिहास बदलते हुए अफगान टीम ने पाक टीम को 8 विकेट से मात दी। इसलिए अफगान टीम की जीत के मायने बढ़ जाते है। अपने शानदार प्रदर्शन से अफगान टीम ने ये साबित कर दिया है कि वो भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इस जीत के साथ अफगान टीम प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर पहुंच गई है।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
37 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
51 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines