ODI World Cup 2023: पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान टीम द्वारा जमकर जश्न मनाया जा रहा है और हो भी क्यों ना ये जीत अपने आप में बहुत बड़ी जीत है। वनडे इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान ने पाकिस्तान टीम को हराया है। अफगानिस्तान ने इस मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। जीत के बाद राशिद खान भारतीय पूर्व दिग्गज इरफान पठान के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं अब दूसरे वीडियो में पूरी अफगानिस्तान टीम जीत का जश्न मनाते हुए जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही है।
‘लुंगी डांस’ गाने पर थिरके अफगान खिलाड़ी
मैच जीतने के बाद जब अफगानिस्तान की टीम होटल वापिस जा रही थी तब बस में उनके खिलाड़ी डांस करते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सभी खिलाड़ी सुपरहिट बॉलीवुड गाना ‘लुंगी डांस’ पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
अफगानिस्तान टीम की ऐतिहासिक जीत
विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया है। यह अफगानिस्तान की इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है तो वहीं पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार है। वनडे क्रिकेट में पहली बार अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया है। उनके लिए ये जीत अपने आप में एक बहुत बड़ी जीत है। इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक ने शानदार प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें:- SA vs BAN: विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच रही कांटे की टक्कर, शाकिब की होगी वापसी..जानिए संभावित Playing 11
पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान की तरफ से नूर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। फिर उसके बाद बल्लेबाजी में इब्राहिम, रहमत और गुरबाज ने कमाल की बैंटिंग की और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के बाद अब पाक टीम के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। इस हार के बाद पाक टीम की जमकर किरकिरी भी हो रही है तो अफगान टीम की जमकर तारीफ हो रही है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines