नई दिल्ली: अफगानिस्तान की टीम इन दिनों वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) की तैयारियों में जुटी है। टीम को 5 जुलाई से बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में भाग लेना है। इसी बीच सीरीज से पहले टीम के एक खिलाड़ी ने टीम के क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है।
और पढ़िए – खिताबी मुकाबले में भारत के सामने होगी कुवैत की चुनौती, घर बैठे ऐसे देखें लाइव
दरअसल बांग्लादेश सीरीज के लिए घोषित टीम से बाहर रखे गए सलामी बल्लेबाज उस्मान गनी ने सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार बयान दिया है। उन्होंने घोषणा की कि वह अफगानिस्तान क्रिकेट से छुट्टी ले रहे हैं और एसीबी नेतृत्व पर भी भ्रष्ट होने का आरोप लगाया है।
उस्मान गनी ने कही ये बात
उस्मान घनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “काफी सोच-विचार के बाद मैंने अफगानिस्तान क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। क्रिकेट बोर्ड में भ्रष्ट नेतृत्व ने मुझे कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर किया है। मैं अपनी कड़ी मेहनत जारी रखूंगा और सही प्रबंधन और चयन समिति के गठन का बेसब्री से इंतजार करूंगा। एक बार ऐसा हो जाए तो मैं गर्व के साथ अफगानिस्तान के लिए खेलने के लिए लौटूंगा। तब तक, मैं अपने प्रिय राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने से खुद को पीछे हटा रहा हूं।”
सीरीज में चयन ना होने पर जताई नाराजगी
उस्मान गनी ने आगे बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में चयन ना होने पर भी एसीबी को घेरा और कहा कि ‘कई बार विजिट करने के बावजूद, मैं अध्यक्ष से नहीं मिल सका, क्योंकि वह उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा, सभी प्रारूपों से मुझे बाहर करने पर मुख्य चयनकर्ता के पास कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं थी।” यही कारण है कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से फिलहाल के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है।
और पढ़िए – अब इस टीम के लिए छक्कों की बारिश करेगा RCB का ये स्टार ओपनर, फिंच की कप्तानी में दिखाएगा दम
पाकिस्तान के खिलाफ खेला था आखिरी मैच
गनी मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ T20I श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान टीम का हिस्सा थे और उन्होंने तीन में से दो T20I भी खेले थे। हालांकि, गनी बल्ले से ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और श्रीलंका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के लिए भी वह टीम में नहीं थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines