ODI World Cup 2023 AFG vs ENG: वनडे विश्व कप में इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अफगान टीम की ये इंग्लैंड पर पहली जीत थी। इस जीत के बाद दुनियाभर में अफगान टीम की वाह-वाहाई हो रही है। इस मैच में अफगान टीम के स्पिनर्स द्वारा गजब की गेंदबाजाजी देखने को मिली। खासकर राशिद खान और मुजीब इन दोनों ने मैच में 3-3 विकेट लेकर अफगान टीम की जीत में अहम भूमिकाई। अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने के बाद राशिद और मुजीब ने ऐसा काम किया कि, अब पूरी दुनिया में उनकी तारीफ की जा रही है।
राशिद-मुजीब ने जीता दुनिया दिल
इंग्लैंड पर जीत दर्ज करने के बाद राशिद ने ब्रॉडकास्टर से कहा कि, “यह हमारे लिए बड़ी जीत है। इस तरह का प्रदर्शन हमें यह विश्वास दिलाता है कि हम किसी भी दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं। क्रिकेट एक ऐसी चीज है जो घर पर लोगों को खुशी देती है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतना हमारे लिए बड़ी बात है। हाल ही में, हमारे घर में भूकंप आया था। 3,000 से अधिक लोगों की जान चली गई, कई घर नष्ट हो गए, इसलिए यह जीत एक बड़ी उपलब्धि होगी। उनके चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान लाने के लिए और हो सकता है, वे उन दिनों को थोड़ा भूल सकें।”
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: जीत का ‘चौका’ लगाने पुणे पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश से होगी भिड़ंत..जोश से भरे ‘मेन इन ब्लू’
राशिद के अलावा मुजीब ने ब्रॉडकास्टर से बात करते कहा कि, “मैं यह पुरस्कार अपने देश के लोगों को समर्पित करना चाहता हूं, जो भूकंप से प्रभावित हुए हैं। यह कुछ ऐसा है जो हम एक टीम के रूप में कर सकते हैं और मैं खुद एक खिलाड़ी के रूप में ऐसा कर सकता हूं। यहां विश्व कप में आना और चैंपियन को हराना बहुत गर्व का क्षण है। पूरी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि और यह उस तरह का अवसर है जिसके लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह गेंदबाजों और बल्लेबाजों द्वारा अद्भुत प्रदर्शन था।”
8 साल बाद वर्ल्ड कप में जीती अफगान टीम
अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप से पहले कुल 15 मैच खेले थे और सिर्फ एक मैच में उसे जीत मिली थी। आखिरी जीत टीम को साल 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली थी। इसके अलावा अफगान टीम सभी 14 मैच साल 2023 के पहले दो मैचों तक लगातार हारी थी। अब हार का यह सिलसिला खत्म हो गया है और क्या खास मौके पर खत्म हुआ।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
20 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
38 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
42 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines