ODI World Cup 2023 Prediction: भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 को लेकर एक तरफ जहां टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर्स द्वारा भी इसे लेकर भविष्यवाणी की जा रही है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपने चार संभावित सेमीफाइनलिस्ट की घोषणा की है, जो 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के मुताबिक, मेजबान भारत, 1992 के विजेता पाकिस्तान, मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास नॉकआउट में पहुंचने का अच्छा मौका है।भारत और पाकिस्तान ने हाल ही में एशिया कप में भाग लिया, जिसे मेन इन ब्लू ने जीता। इस बीच, इंग्लैंड ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को एकदिवसीय श्रृंखला में 3-1 से हरा दिया, जबकि ऑस्ट्रेलिया एक विदेशी वनडे श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका से 3-2 से हार गया।
गिलक्रिस्ट ने कही ये बात
गिलक्रिस्ट ने अहमदाबाद में एक प्रचार कार्यक्रम में प्रेस को बताया, “मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान इसमें शामिल हो सकते हैं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अन्य दो टीमें हैं।”विश्व कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। गिलक्रिस्ट को उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका में सीरीज हारने की निराशा को पीछे छोड़कर मेहमान टीम भारत में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
भारत में बहुत कुछ सीखेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम
एडम गिलक्रिस्ट ने आगे कहा कि “भारत आने पर ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका में अपने प्रयासों से बहुत कुछ सीखेगा। विश्व कप से पहले उन्हें भारत के खिलाफ तीन मैच खेलने हैं। उनके पास वहां पूरी ताकत वाली टीम होगी। इससे पता चल सकता है कि हमारी तैयारी कितनी है।”बता दें कि कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल जैसे कई वरिष्ठ खिलाड़ी चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से चूकने के बाद भारत में एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा लेंगे।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines