ODI WC Qualifiers 2023: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को शुक्रवार को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप 2023 क्वालीफायर मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन किया है। जिसे लेकर उन्हें फटकार लगाई गई है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “हसरंगा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो एक अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।”
इसीलिए मिली हसरंगा को सजा
दरअसल नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के दौरान वानिंदु हसरंगा जल्दी आउट हो गए थे। जिसके बाद वे मैदान की ओर क्रोध में लौटे और उन्होंने बाउंड्री रोप पर अपना बल्ला मार दिया। इसे आईसीसी ने आचार संहिता का उल्लंघन माना। इस बर्ताव के चलते हसरंगा को एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है। उनके खाते में पहले से ही एक ऐसा प्वाइंट जुड़ा हुआ है। ऐसे में इसकी संख्या अब 2 हो गई है।
हसरंगा ने स्वीकार की सजा
टूर्नामेंट में 20 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हसरंगा ने अपराध स्वीकार कर लिया और आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के शैद वाडवल्ला द्वारा प्रस्तावित सजा पर सहमति व्यक्त की है। लेवल 1 के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार, अधिकतम जुर्माना खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत या फिर दो डिमेरिट अंक होता है।
नीदरलैंड पर अपनी मामूली जीत के बाद श्रीलंका इस समय सुपर सिक्स तालिका में शीर्ष पर आराम से बैठा है और इस साल के अंत में भारत में होने वाले 2023 विश्व कप में उसके पहुंचने के चांस ज्यादा हैं।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
53 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines