ODI WC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मैच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 133 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ श्रीलंका अपने ग्रूप में टॉप पर पहुंच गई है।
श्रीलंका की जीत के हीरो ओपनर दिमुथ करुणारत्ने रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली और टीम को एक विशाल लक्ष्य की ओर ले गए। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा ने भी 5 विकेट झटके और मैच को जीत की ओर ले गए। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 325 रन बनाए। वहीं आयरलैंड की टीम इसके जवाब में 192 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
श्रीलंका ने दिया विशाल लक्ष्य
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को पथुम निसंका और दिमुध करुणारत्ने की जोड़ी ने शानदार शुरुआत कराई। उन्होंने कुल 48 रन जोड़े। इसके बाद श्रीलंका के लगातार विकेट गिरते गए लेकिन दिमुथ करुणारत्ने ने पारी को एक छोर से संभाले रखा और 103 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से मैक अडैर ने 4 विकेट झटके।
हसरंगा ने तोड़ी आयरलैंड की कमर
326 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे आयरलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बाद में पारी लड़खड़ाने लग गई। टीम की ओर से सारे खिलाड़ियों ने आते है अटैक करने का सोचा लेकिन ये प्लान कारगर साबित नहीं हुआ। टीम की तरफ से कर्टिस कैंफर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने एक बार फिर से अपना जादू बिखेरा और 5 विकेट लेकर आयरलैंड की हालत खराब कर दी।
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
34 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
42 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines