ODI WC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स 2023 में लीग स्टेज का दौर समाप्त हो गया है। इसका आखिरी मैच श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने जीत दर्ज की। इस स्टेज के खत्म होने के साथ ही आयरलैंड, यूएसए, यूएई और नेपाल का वनडे वर्ल्ड कप का सपना समाप्त हो गया है।
इन 6 टीमों ने किया क्वालिफाई
भारत में अक्टूबर नवंबर में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने के लिए 10 टीमें आमने-सामने थी इसमें से अब केवल 6 ही टीमें बची है। सुपर 6 स्टेज के लिए जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान ने जगह पक्की कर ली है।
ग्रुप ए से जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और वेस्टइंडीज ने क्वॉलिफाई किया है। जिसमें से 8 अंको के साथ जिम्बाब्वे नंबर 1 पर है। वहीं ग्रूप बी से श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान ने सुपर 6 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है। जिसमें से श्रीलंका टॉप पर है। ग्रूप ए से नेपाल और यूएसए बाहर हो गई हैं। वहीं ग्रूप बी से आयरलैंड और यूएई बाहर हो गई हैं।
इस तरह होगा टॉप 2 टीमों का चयन
क्वालीफायर का प्रारूप ऐसा है कि अपने-अपने ग्रुप की शीर्ष 3 टीमें क्वालिफाइड टीमों के खिलाफ प्राप्त किए गए अपने अंको को सुपर 6 राउंड में कैरी फॉरवर्ड करेगी। इसे सुपर 6 राउंड में प्राप्त किए गए अंको से जोड़ दिया जाएगा और अंत में दो टीमों को वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
4 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines