Team India new Jersey Launched for World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय खिलाड़ियों की नई जर्सी लॉन्च कर दिया है। टीम ने एक वीडियो जारी करते हुए टीम की जर्सी लॉन्च किया गया है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा भी कई खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। नई जर्सी को देख फैंस काफी रोमांचित हो रहे हैं। चलिए बताते हैं कि कैसा है वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की नई जर्सी।
जानें कैसी है भारतीय टीम की जर्सी
एडिडास ने वर्ल्ड कप टीम की जर्सी में कुछ बदलाव किया है। ऐसे में वर्तमान में खिलाड़ियों की जो जर्सी है, टीम की नई जर्सी उससे काफी अलग हो गई है। नई जर्सी में कंधों पर तिरंगे के तीनों रंगों को बनवाया गया है, जबकि वर्तमान की जर्सी में कंधे पर तीन सफेद रंग की स्ट्रिप्स बनी हुई है। इसके अलावा जर्सी में छाती के बाईं ओर बीसीसीआई के लोगो में अब दो सितारे भी दर्शाए गए हैं। यह दोनों सितारे भारत की वनडे विश्व कप में जीत का प्रतीक है। भारत ने पहला विश्व कप साल 1983 में जीता था, जबकि दूसरा वर्ल्ड कप साल 2011 में अपने नाम किया था। इन्हीं दोनों विश्व कप के प्रतीक के लिए छाती पर लगे बीसीसीआई लोगो में दो स्टार दर्शाए गए हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: युजवेंद्र चहल के सपोर्ट में उतरे Harbhajan Singh, कह दी ये बड़ी बात
8 अक्टूबर को भारत का पहला मैच
बता दें कि अगले महीने के 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने वाला है। सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंगलैंड और न्यूजीलैंड के बीच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने वाला है। इसके अलावा जिस मुकाबले के लिए सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इंतजार करती है, वह मुकाबला है भारत बनाम पाकिस्तान जो कि 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines