WC Golden Ticket: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयारियां जोरों पर है। फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आगामी 5 अक्टूबर से भारत इस विश्व कप का मेजबानी करेगा। बीसीसीआई भी इस मैच को लेकर एक के बाद एक नए स्कीम ला रही है, ताकि इस टूर्नामेंट को खास बनाया जा सके। इस कड़ी में बीसीसीआई ने कई हस्तियों को विश्व कप की गोल्डन टिकट दी है। जानें क्या होता है गोल्डेन टिकट, यह किसे दिया जाता है।
क्या है गोल्डन टिकट
गोल्डेन टिकट एक खास प्रकार का पास है, जो बीसीसीआई द्वारा उन तमाम हस्तियों को दिया जा रहा है, जिनका क्रिकेट के प्रति काफी लगाव है। इस टिकट को पाने वाले हस्तियां विश्व कप के सभी मुकाबले मुफ्त में देख सकेंगे। इसमें वीआईपी रहने की व्यवस्था से लेकर खाने-पीने तक की सभी व्यवस्थाएं शामिल है। ऐसे में यह गोल्डेन टिकट एक तरह का उपहार है, जो क्रिकेट प्रेमियों को दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- ICC ODI Ranking: वनडे रैंकिंग में भारत के 3 बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल, जानें भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों की रैंकिंग
किस-किस को मिला गोल्डन टिकट
बता दें कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह अभी तक कई हस्तियों को गोल्डेन टिकट दे चुके हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और रजनीकांत को गोल्डन टिकट दिया था। जय शाह ने खुद दोनों हस्तियों को गोल्डेन टिकट देकर सम्मानित किया है। फैंस लगातार कई अन्य हस्तियों को भी गोल्डन टिकट देने की मांग कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और इसरो चीफ एस. सोमनाथ को भी गोल्डन टिकट दिया जाए।
5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज
इस विश्व कप टूर्नामेंट का आगाज अक्टूबर से होने वाला है। भारत विश्व कप का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने वाला है। लेकिन सबकी नजर होगी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर, जो कि 14 अक्टूबर को होने वाला है।
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
33 mins ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
4 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
11 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
13 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines