NZ Defeated WI by 9 Runs: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज देखने को मिल रही है. तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंत तक गया. एक मौके पर न्यूजीलैंड के लिए जीत की राह एकदम आसान लग रही थी. हालांकि, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर ने ताबड़तोड़ पारी खेली और मैच को करीब लेकर गए. अंतिम ओवर तक मैच गया और यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा. वेस्टइंडीज का इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अंत में हारना एकदम हैरान करने वाला था. कीवी टीम के पास अब सीरीज में बढ़त आ चुकी है.
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 177 रन
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और उनकी शुरुआत बढ़िया हुई. डेवॉन कॉन्वे ने 34 गेंदों में 56 रन की धुआंधार पारी खेली. टिम रॉबिंसन ने 23, रचिन रवींद्र ने 26 और डैरेल मिचेल ने 41 रन बनाए. न्यूजीलैंड 15.3 ओवर तक 144 बना चुका था. लग रहा था कि आराम से वो 200 का आंकड़ा पार लेंगे. हालांकि, लगातार विकेट गिरते गए और वो 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए पाए. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर और मैथ्यू फोर्डे ने 2-2 विकेट झटके.
वेस्टइंडीज ने मैच को बनाया रोमांचक
वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वो 15 रन पर दो विकेट गंवा बैठे. एलिक एथनेज और अकिम वैन जैरेल अगस्ते ने 24 रन बनाए. वेस्टइंडीज 14 ओवर पूरे होने तक 101 रन बनाकर 8 विकेट गंवा चुका था. लग नहीं रहा था कि विंडीज टीम की यहां से वापसी होगी. हालांकि, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर ने शानदार पार्टनरशिप की. शेफर्ड ने 49 रन बनाए और शमार ने 39 रन की तगड़ी पारी खेली. उन दोनों ने कुल मिलकर 7 चौके और 6 छक्के जड़े.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया ने टेके घुटने, 48 रन से मिली करारी हार
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैकब डफी ने शमार स्प्रिंगर को आउट किया. आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे. काइल जेमिसन ने शुरुआती चार गेंदों पर एक भी बाउंड्री नहीं दी. रोमारियो पांचवीं गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए और 168 रन पर उनकी पारी खत्म हो गई. न्यूजीलैंड ने 9 रन से मैच जीता.
न्यूजीलैंड के पास 2-1 की बढ़त
5 मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के पास 2-1 की बढ़त है. पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 7 रन से जीत अपने नाम की और वेस्टइंडीज को दूसरे मुकाबले में जीत मिली. मात्र 3 रन से कीवी टीम का पलड़ा भारी रहा. तीसरे मैच में भी वेस्टइंडीज टीम जीत के करीब आ गई थी लेकिन उनके हाथ निराशा लगी. अगले दो मैच वेस्टइंडीज के लिए अहम रहने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘ट्रॉफी छूकर अच्छा लगा’, कप्तान सूर्या ने की मोहसिन नकवी की घनघोर बेइज्जती! ऐसे बनाया निशाना
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines