NZ vs WI, 1st Test Draw: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट कमाल का रहा है. ये मुकाबला आखिरी दिन तक गया और वेस्टइंडीज ने टेस्ट ड्रॉ करा दिया था. न्यूजीलैंड ने विंडीज बल्लेबाजों के सामने 531 रनों का बड़ा लक्ष्य रख दिया. जवाब में वेस्टइंडीज टीम 100 रन के अंदर ही 4 विकेट गंवा चुकी थी. शे होप और जस्टिन ग्रीव्स ने कमाल की पारी खेली और 37 साल के केमार रोच ने 233 गेंदों का सामना किया. एक समय पर लग रहा था कि वेस्टइंडीज शायद ये मैच जीत जाएगी लेकिन उन्होंने ड्रॉ करके अपनी लाज बचाई.
वेस्टइंडीज के सामने न्यूजीलैंड ने रखा बड़ा लक्ष्य
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 2 दिसंबर को हैगली ओवल में मैच हुआ था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 का स्कोर बनाया. केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 52 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज मात्र 167 रन ही बना पाई. न्यूजीलैंड के पास 64 रन की लीड थी और दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. कप्तान टॉम लैथम ने 145 और रचिन रवींद्र ने 176 रन बनाए. टीम ने 457 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया. वेस्टइंडीज को 531 रन का बड़ा लक्ष्य मिला.
ये भी पढ़ें:- पंजाब किंग्स ने IPL 2025 हारकर भी जीत लिया ‘खिताब’, RCB के साथ-साथ MI और CSK को दी करारी मात
वेस्टइंडीज ने हारी हुई स्थति से मैच कराया ड्रॉ
न्यूजीलैंड ने बड़ा लक्ष्य देकर वेस्टइंडीज को पूरी तरह बैकफुट पर डाल दिया था. शुरुआत में ही जॉन
कैम्पबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक एथनेज और रोस्टन चेज अपना विकेट गंवा बैठे. 72 रन पर 4 विकेट गिर चुके हैं. शे होप और जस्टिन ग्रीव्स के बीच शानदार पार्टनरशिप देखने को मिली. उन्होंने 196 रन की तगड़ा पार्टनरशिप की. शे होप 140 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
जस्टिन ग्रीव्स ने हार नहीं मानी और केमार रोच के साथ मिलकर शानदार पार्टनरशिप की. ग्रीव्स का रोच ने बढ़िया तरह से साथ दिया और एक मौके पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 90 रन पर 96 रन की जरूरत थी. हालांकि, उन्होंने मैच को ड्रॉ करने का फैसला किया. जस्टिन ने नाबाद 202 और केमार ने नाबाद 58 रन बनाए. एक हारा हुआ मैच वेस्टइंडीज ने ड्रॉ में बदल दिया.
कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?
मैच में टॉम लैथम, रचिन रवींद्र और शे होप ने कमाल की बल्लेबाजी की. हालांकि, जस्टिन ग्रीव्स ने जिस तरह से मैच को बचाया, उसके लिए फैंस उन्हें सालों तक याद रखेंगे. अपने दोहरे शतक और वेस्टइंडीज की लाज बचाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें:- सूर्या-अभिषेक नहीं, ये धुरंधर बनाएगा टीम इंडिया को T20 World Cup चैंपियन! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
12 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
13 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines