NZ vs WI: न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का हुआ ऐलान, केन विलियमसन की हुई टीम में वापसी 

NZ vs WI: वाइट बॉल सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. 5 मैचों की टी20 सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-1 से अपने नाम किया था. वहीं वनडे सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करके जीत लिया था. अब टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 मार्च से होगी. जिसके लिए चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर दिग्गज केन विलियमसन की टीम में वापसी हुई है.

New Zealand Cricket Team

New Zealand Cricket Team

NZ vs WI: न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपने सफर का आगाज कर रही है. इस सीरीज के लिए टीम के दिग्गज केन विलियमसन की भी वापसी हुई है. इसके अलावा टीम में 2 साल बाद एक स्टार खिलाड़ी की भी वापसी हो रही है. टीम के 3 स्टार खिलाड़ी चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं है. कीवी टीम एक बार फिर से चैंपियन बनने का प्रयास करेगी. 

विज्ञापन

कीवी टीम में हुआ बड़ा बदलाव 

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए केन विलियमसन की टीम में वापसी हुई है. विलियमसन दिसंबर 2024 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की भी लगभग 2 सालों के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. उन्होंने आखिरी बार 2023 में टेस्ट मैच खेला था. इसके अलावा टीम में जैकब डफी और जेक फॉक्स भी नजर आ रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

इंजरी के कारण टीम में काइल जैमीसन और ग्लेन फिलिप्स नहीं नजर आ रहे हैं. दोनों फिलहाल फिटनेस हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि डेरिल मिचेल पूरी तरह से फिट होकर टेस्ट टीम का हिस्सा बन गए हैं. इंजरी के कारण ही मैच फिशर, बेन सीयर्स और विल ओ’रॉर्क भी बाहर हो गए हैं. विलियमसन की वापसी पर हेड कोच ने कहा, ‘मैदान पर केन की काबिलियत सबको पता है और टेस्ट ग्रुप में उनकी काबिलियत और नेतृत्व क्षमता का रहना अच्छी बात है. उन्होंने लाल गेंद क्रिकेट के लिए तैयार होने के लिए खुद को मैदान से दूर रखा था.’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: इन 6 खिलाड़ियों पर लग सकती है 15 करोड़ से ऊपर की बोली! हर फ्रेंचाइजी की लिस्ट में शामिल

विज्ञापन

यहां पर देखें न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम 

टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, केन विलियमसन, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉक्स, मेट हेनरी, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ