NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच हेमिल्टन में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की हालत खराब कर दी। मैच में जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर दिया। इसके साथ ही श्रीलंका का वर्ल्ड कप 2023 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करने की सारी उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। अब उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ क्वालिफायर खेलना होगा।
हेमिल्टन में खेले गए तीसरे मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनका ये दांव फेल रहा और श्रीलंका की टीम सिर्फ 157 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने इसे 33 ओवर में ही हासिल कर लिया।
और पढ़िए – BAN vs IRE: पॉल स्टर्लिंग का तूफान, बाबर आजम के करीब पहुंचे
विल यंग ने खेली तूफानी पारी
न्यूजीलैंड की जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका टीम के खिलाड़ी विल यंग ने निभाई। वे एक मुश्किल समय पर आए थे और उन्होंने आते ही श्रीलंका पर प्रेशर बनाना शुरू कर दिया। यंग ने 113 गेंदो प 86 रन बनाए और इसमें 11 चौके भी जड़े। उनके शॉट्स का श्रीलंका के गेंदबाजों के पास कोई भी जवाब नहीं था। यंग ने पारी में रिवर्स स्वीप भी मारी।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1641701952689176576
और पढ़िए – ‘बाबर आजम के लिए दोगुने पैसे दूंगा…’, इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (c & wk), हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर
श्रीलंका प्लेइंग 11: पाथुम निस्साका, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (wk), चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
17 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
27 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines