NZ vs SL 1st Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में जहां खिलाड़ी अपनी शानदार फील्डिंग से सभी को प्रभावित कर रहे हैं वहीं दर्शक भी एक से बढ़कर एक कैच पकड़ रहे हैं और सभी को हैरान कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान भी एक ऐसा ही मंजर देखने को मिला।
बीयर पीते-पीते दर्शक ने एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच
दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 77 ओवर तक टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए थे और टीम के कप्तान टीम साउदी और डेरिल मिचेल बल्लेबाजी कर रहे थे। 78वां ओवर पी. जयसूर्या करने आए जिस पर साउदी ने रन बटौरने का सोचा। उन्होंने पहले एक चौका जड़ा वहीं अगली ही गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ दिया।
साउदी के बल्ले से टकराने के बाद बॉल बाउंड्री पार करके दर्शकों की तरफ गई। वहां पर एक युवा हाथ में बियर का ग्लास लिए बियर पी रहा था और जैसे ही उसे बॉल अपनी ओर आते दिखी वह दौड़ा और बिना बियर का ग्लास छोड़े एक हाथ से कैच पकड़ लिया। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं कैच पकड़ने के बाद वह फिर से अपनी ड्रिंक का आनंद लेते नजर आता है।
https://twitter.com/PaulTraill/status/1634331161810837507?t=ZmYs-7V1Q6pEGY-Hj-2IBg&s=08
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 355 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल के शतक के चलते 373 रन बनाए। वहीं तीसरे दिन के अंत तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
14 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
32 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines